मुख्य बातें

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन: गाय को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलाने की मांग , प्रदर्शनकारी को घसीटते हुए ले गई पुलिस – Lucknow News

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन:  गाय को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलाने की मांग , प्रदर्शनकारी को घसीटते हुए ले गई पुलिस – Lucknow News

लखनऊ में गौ सेवक दीपक कुमार का विरोध प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास के सामने हाथों में पोस्टर लेकर धरने पर बैठे । गाय को राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी को हटाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस। भगवा वस्त्र में गले में पोस्टर टांग कर प्रदर्शन कर रहे दीपक को पुलिस घसीटते हुए ले गई। ‘गौ माता की पीड़ा देखी नहीं जाती’ बुलंदशहर के निवासी दीपक ने कहा कि गौ माता की पीड़ा हमसे बर्दाश्त नहीं होती। हमारी गौ माता स्लॉटर हाउस में और अन्य जगहों पर तड़पती है। आज हम इसीलिए मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन देने आए हैं कि इसके लिए सख्त कानून बनाया जाए, और गाय को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एक साधु और संत हैं। अगर उनके रहते हुए राष्ट्रीय गौ माता का दर्ज नहीं मिला फिर तो हम लोगों के लिए यह बेहद शर्म की बात होगी। ‘सीएम योगी से मिलने कि जिद’ दीपक ने कहा कि हम पूरे प्रदेश में गौ माता की सेवा कर रहे हैं। हमारा जीवन गए सेवा के लिए समर्पित है, हम देख रहे हैं कि किस प्रकार हमारी गाय जिसे माता मानते है तड़पती हैं , उन्हें आपराधिक मानसिकता वाले लोग अपना शिकार बनाते हैं। इसलिए पिछले कई सालों से हम गौ माता के जीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा नहीं दिलवा देंगे तब तक यह संघर्ष चलता रहेगा। आज हम उत्तर प्रदेश के मुखिया से फरियाद करने आए हैं मगर पुलिस हमें सीएम योगी से मिलने नहीं दे रही है। पूरे भारत में चलेगा मुहिम दीपक ने आवाहन करते हुए कहा कि हम अपने सभी सनातन भाई और बहनों से अनुरोध करते हैं कि वह इस मुहिम में हमारा साथ दें। इस लड़ाई को हम राष्ट्रीय स्तर पर लड़ेंगे यूपी से लेकर दिल्ली तक सीएम योगी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक हर किसी से मुलाकात करके गौ माता के संरक्षण के लिए कानून बनवाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *