मुख्य बातें

चंडीगढ़ में अव्यवस्था पर प्रशासक की कार्रवाई: सब्जी मंडी में खामियां में ​मिलने पर 1 कर्मचारी की सेवा समाप्त. 2 सस्पेंड, एजेंसी पर 50 हजार जुर्माना – Chandigarh News

चंडीगढ़ में अव्यवस्था पर प्रशासक की कार्रवाई:  सब्जी मंडी में खामियां में ​मिलने पर 1 कर्मचारी की सेवा समाप्त. 2 सस्पेंड, एजेंसी पर 50 हजार जुर्माना – Chandigarh News

चंडीगढ़ शहर की सेक्टर-26 स्थित अनाज, फल एवं सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था में कमियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निरीक्षण में खामियां मिलने के बाद मंडी से जुड़े एक कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, जबकि दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था संभाल रही निजी फर्म पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विक्रेताओं और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंडी के प्रबंधन, स्वच्छता और समग्र कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना प्राथमिकता है और इस दिशा में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को सेक्टर-26 स्थित अनाज, फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी की कार्यप्रणाली, प्रबंधन और सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कई जगहों पर सफाई व्यवस्था और प्रबंधन में कमियां सामने आईं। निरीक्षण के बाद लोक भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरें और वीडियो भी अधिकारियों को दिखाए गए। दोषी कर्मचारियों पर गिरी गाज कार्रवाई के तहत सेक्टर-26 मंडी में स्वच्छता कार्य के लिए जिम्मेदार आउटसोर्स कर्मचारी हरविंदर कुमार, सेनेटेशन इंस्पेक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं राज कुमार (ऑक्शन रिकॉर्डर) और मदन लाल (मार्केट कमेटी कर्मचारी) को निलंबित कर दिया गया है। सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही फर्म एम/एस दक्ष डिटेक्टिव एंड सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर सेवा स्तर समझौते की शर्तों का पालन न करने और मंडी में उचित स्वच्छता बनाए रखने में विफल रहने के कारण 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही स्वच्छता टेंडर रद्द करने के संबंध में कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। प्रशासन ने दी सुधार की चेतावनी इसके अलावा मंडी सुपरवाइजर गुरमिंदर सिंह, ऑक्शन रिकॉर्डर करमबीर सिंह और कंडामैन धीरज कुमार को भी स्वच्छता कार्य की निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। मंडी में सामने आई विसंगतियों को लेकर मार्केट कमेटी चंडीगढ़ के सचिव से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विक्रेताओं और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंडी के प्रबंधन, स्वच्छता और समग्र कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना प्राथमिकता है और इस दिशा में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *