मुख्य बातें

जैसलमेर में आज हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’: आसमान से बरस रही आग, एसपी ने बदला ट्रैफिक पुलिस का ड्यूटी समय; पारा 45 पार – Jaisalmer News

जैसलमेर में आज हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’:  आसमान से बरस रही आग, एसपी ने बदला ट्रैफिक पुलिस का ड्यूटी समय; पारा 45 पार – Jaisalmer News

जैसलमेर में भीषण गर्मी और रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों तक जैसलमेर में बहुत तेज लू चलेगी। मंगलवार को यहाँ का पारा 45.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए उनकी ड्यूटी दो शिफ्ट (सुबह 8-12:30 और शाम 4:30-8:30) में बांट दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को भी ‘ओरेंज अलर्ट’ रहेगा, यानी पूरे हफ्ते जानलेवा गर्मी रहेगी। इसलिए प्रशासन ने दोपहर 4 बजे तक घर में रहने की सलाह दी है। जैसलमेर में तापमान 45 पार मंगलवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, सोमवार के मुकाबले पारे में 1 डिग्री की मामूली गिरावट हुई है, लेकिन हवा में नमी की कमी और सीधी तपिश के कारण राहत की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। न्यूनतम तापमान भी 28.5 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे रातें भी गर्म हो गई हैं। एसपी की पहल- ट्रैफिक जवानों को मिली राहत सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ड्यूटी चार्ट में बड़ा बदलाव किया है। एसपी शिवहरे ने बताया कि “गर्मी के रौद्र रूप को देखते हुए ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी अब दो शिफ्टों में लगा दी गई है। पहली शिफ्ट सुबह 8:00 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 4:30 से रात 8:30 बजे तक रहेगी।” दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक, जब गर्मी का असर सबसे घातक होता है, जवानों को फील्ड ड्यूटी से आराम दिया गया है। इसके साथ ही, ऑन-ड्यूटी जवानों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा इलेक्ट्रोल के पैकेट भी बांटे जा रहे हैं। प्रशासन की एडवायजरी- 4 बजे तक घरों में रहें जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने रेड अलर्ट को देखते हुए आमजन के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है। प्रशासन ने अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच, जब सूरज की तपिश चरम पर हो, तब बिना किसी बेहद जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। लू का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को है, उन्हें ठंडी और छायादार जगहों पर ही रखने की सलाह दी गई है। अभी राहत नहीं- शनिवार तक अग्निपरीक्षा मौसम विभाग के अनुसार, रेड अलर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद भी राहत तुरंत नहीं मिलेगी। शुक्रवार और शनिवार के लिए जिले में ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। यानी पूरा सप्ताह जैसलमेर के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला। तपती सड़कों और धोरों से उठती गर्म हवाओं ने दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसार दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *