अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट बरकरार है। पंजाब में शनिवार को भी हालात बेकाबू हैं। संगरूर में जहां लोग सुबह साढ़े 4 बजे से ही गैस एजेंसी के सामने लाइन में लगे हैं। यहां के भगवानीगढ़ में लोग भूखे-प्यासे दिखे। इसे देखते हुए वहां चाय-समोसा का लंगर शुरू कर दिया गया। वहीं, अमृतसर में अफरातफरी का माहौल है। जालंधर में भी एजेंसियों के बाहर भीड़ लगी हुई है। वहीं, चंडीगढ़ में पुलिस की निगरानी में सिलेंडर दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को तो बरनाला में लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कई जगह लोगों ने धरना देकर गैस की मांग कर रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग का दबाव इतना बढ़ा कि कंपनियों के सर्वर तक ठप पड़ गए। प्रशासन गैस की कमी से इनकार कर रहा है, लेकिन जमीनी हालात गंभीर संकट की ओर इशारा कर रहे हैं। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
