मुख्य बातें

मोहाली में 2 युवतियों से बदसलूकी के बाद हमला: कार सवारों ने स्कूटी में टक्कर मारी, युवती के पैर से एक जूता उतारकर भागा – Mohali News

मोहाली में 2 युवतियों से बदसलूकी के बाद हमला:  कार सवारों ने स्कूटी में टक्कर मारी, युवती के पैर से एक जूता उतारकर भागा – Mohali News

मोहाली के पॉश इलाके फेज-3 बी-2 में शुक्रवार देर रात 2 युवतियों और एक युवक के साथ बदसलूकी की गई। इसके बाद इन पर हमला किया गया। आरोप है कि कार सवार 2 युवकों ने पहले उनपर अभद्र टिप्पणी की। फिर स्कूटी का पीछा कर टक्कर मारने की कोशिश की। एक बार टक्कर मार भी दी। इस दौरान आरोपी एक युवती के पैर से जूता भी छीनकर भाग गया। इस पूरे मामले की शिकायत फेज-1 थाने में युवतियों ने दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। डिनर कर लौट रहे युवक-युवतियों में बहस हुई जानकारी के अनुसार, घटना रात 12:40 बजे की है। 3 दोस्त (2 युवती, एक युवक) फेज-3 बी-2 मार्केट में डिनर करने गए थे। जब वे रेस्टोरेंट से डिनर के बाद बाहर निकले और अपनी स्कूटी के पास पहुंचे तो उनकी कार सवार 2 युवकों से बहस हो गई। आरोप है कि काले रंग की वरना कार में सवार 2 युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणी की थी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। स्कूटी का पीछा कर टक्कर मारने की कोशिश कुछ देर बाद जब वे लोग स्कूटी से वहां से निकले तो आरोपियों ने कार से उनका पीछा शुरू कर दिया। फेज-3 और फेज-5 की लाइटों के पास कार सवार युवकों ने बार-बार स्कूटी के पास गाड़ी लाकर टक्कर मारने की कोशिश की। फेज-1 की ओर मुड़ने पर आरोपियों ने स्कूटी को कट मार दिया, जिससे स्कूटी चला रहे युवक के हाथ में चोट लग गई। पीड़ितों के अनुसार, इसके बाद कार रोककर एक युवक नीचे उतरा और उनके पास पहुंच गया। उसने युवती के पैर पर किसी भारी चीज से वार किया और उसके पैर से जूता निकालकर मौके से भाग गया। थाना क्षेत्र को लेकर उलझी पुलिस घटना के बाद सभी पीड़ित फेज-1 थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने पहले उन्हें बताया कि घटना फेज-3 बी-2 से शुरू हुई है, जो मटौर थाना क्षेत्र में आता है। बाद में फेज-1 पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। ASI बोले- गाड़ी मालिक की पहचान हुई जांच अधिकारी ASI बलविंदर सिंह के अनुसार, पीड़ितों की शिकायत के बाद कार नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि कार आरोपी के चाचा के नाम पर दर्ज है। कार चला रहा आरोपी कमलजीत सिंह बताया जा रहा है। वह कंबाली का रहने वाला है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *