मुख्य बातें

मोहाली पुलिस ने बोनट पर लेटाकर युवक को थप्पड़ मारे: अधिकारी बोले- रोकने पर दौड़ाई कार, कुचलने की कोशिश की, डेढ़ किमी पीछा कर पकड़ा – Kharar News

मोहाली पुलिस ने बोनट पर लेटाकर युवक को थप्पड़ मारे:  अधिकारी बोले- रोकने पर दौड़ाई कार, कुचलने की कोशिश की, डेढ़ किमी पीछा कर पकड़ा – Kharar News

मोहाली के खरड़ में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार युवक ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा शुरू किया। करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर पुलिस ने कार सवार को घेर लिया और दबोच लिया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर ले जाने लगी तो धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को उसकी कार के बोनट पर लेकर पीट दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को थाने ले गई है और मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। युवक को पकड़ने से जुड़े PHOTOS देखिए.. वीडियो में क्या दिख रहा… वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने कार सवार युवक को रोकने के बाद काबू में लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी उसे पकड़कर आगे ले जाते नजर आते हैं। मौके पर कुछ देर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनती दिख रही है। आगे वीडियो में युवक खुद को छुड़ाने की कोशिश करता नजर आता है, जबकि पुलिसकर्मी उसे पकड़कर नियंत्रण में लेते दिख रहे हैं। आसपास कुछ लोग खड़े होकर पूरी घटना देखते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले जाती दिख रही है। पूरी घटना के दौरान मौके पर हलचल और तनाव का माहौल नजर आता है। तस्करों के खिलाफ स्पेशल नाका लगाया जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने सेक्टर-115 में जेटीपीएल के सामने नशा तस्करों के खिलाफ स्पेशल नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक वरना कार नाके पर पहुंची। पुलिसकर्मी ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और सीधे जेटीपीएल के गेट को पार कर रिहायशी इलाके में घुस गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार का पीछा शुरू कर दिया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने कार को घेर लिया और सवार को दबोच लिया। आरोपी को काबू में लेकर हिरासत में लिया मौके पर कार्रवाई के दौरान हंगामे की स्थिति भी बनी। पुलिस ने आरोपी को काबू में लेकर हिरासत में लिया और उसे थाने ले जाया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान घटनाक्रम तेजी से बदला और नाके से शुरू हुई पीछा करने की कार्रवाई रिहायशी इलाके तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी नाका तोड़कर क्यों भागा और उसके पास से कोई संदिग्ध सामग्री या अन्य सुराग मिले हैं या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *