मुख्य बातें

हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो घायल: दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव भी हुआ – Hapur News

हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो घायल:  दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव भी हुआ – Hapur News

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा खिचरा में शुक्रवार देर शाम बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव भी हुआ। इस घटना में एक बच्चा समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी मुरसलीन ने बताया कि शुक्रवार देर शाम उनका पुत्र सदफ पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने सदफ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदफ का चचेरा भाई मोहसिन मौके पर पहुंचा और झगड़े का कारण पूछा। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने एक राय होकर उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और विवाद मारपीट व पथराव में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल सदफ और मोहसिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हापुड़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *