मुख्य बातें

6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला: पिता बोला-साइकिल से गिर गया, मारपीट से परेशान पत्नी 2 बेटियों संग घर छोड़कर गई – Chhattisgarh News

6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला:  पिता बोला-साइकिल से गिर गया, मारपीट से परेशान पत्नी 2 बेटियों संग घर छोड़कर गई – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पिता ने अपने 6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला। पिता शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद होता रहता था। 2 बेटियों को लेकर पत्नी मायके चली गई थी। बेटा पिता के पास था। गुस्से में शुक्रवार की शाम आरोपी बेटे को अपने साथ ले गया। कुछ घंटों बाद वह बेटे आयुष का मृत शरीर लेकर वापस भिलौनी पहुंचा। उसने बताया कि नशे के कारण वह बेटे के साथ साइकिल समेत नहर में गिर गया था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पिता रेशम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए क्या है पूरा मामला आरोपी रेशम यादव की शादी साल 2018 में हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण पत्नी अपनी 2 बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि बेटा आयुष आरोपी के पास ही था। जानकारी के मुताबिक आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी जान दे देगा। 13 मार्च की शाम वह बेटे आयुष को लेकर निकला और 14 मार्च की रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसे डुबोकर मार डाला। रात करीब 2 बजे आरोपी पत्नी के घर पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बताई। शराब की वजह से होता था विवाद पुलिस के अनुसार रेशम यादव और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करता था। इसी से तंग आकर वह अपने 2 बच्चों के साथ मायके भिलौनी में रहने लगी थी। रेशम यादव इस बात से नाराज था और पत्नी को भी जान से मारने की धमकी देता था। थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने कहा कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहले नशे में होने और साइकिल नहर में गिरने से आयुष की मौत होने की बात कही। हालांकि, कड़ाई से पूछताछ करने पर रेशम यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी के घर वापस न आने से वह गुस्से में था। उसने आयुष को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला और फिर शव को ससुराल भिलौनी ले आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बेटे की मौत के सदमे में पति-पत्नी ने लगाई फांसी,VIDEO: 4 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, लिखा-खुद को शिव में अर्पण कर रहे,खुशी-खुशी करें विदाई छत्तीसगढ़ के जांजगीर-जांपा जिले में इकलौते बेटे की मौत से दुखी होकर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के आंगन में लगे पेड़ में दोनों का फंदे पर लटकता शव मिला है। उन्होंने 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि, हम दोनों पूरे होश में अपनी इच्छा से खुद को शिव में अर्पण कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *