मुख्य बातें

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा की ट्रेनिंग: डॉक्टरों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के उपाय; प्रेक्टिकल टिप्स दिए – Narsinghpur News

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में अग्नि सुरक्षा की ट्रेनिंग:  डॉक्टरों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के उपाय; प्रेक्टिकल टिप्स दिए – Narsinghpur News

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉक्टरों, अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों को आग से बचाव और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ट्रेनिंग के दौरान होमगार्ड कार्यालय नरसिंहपुर के हवलदार सुंदर उइके ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने आग लगने के कारणों, विभिन्न प्रकार की आग और उन्हें बुझाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। फायर एक्सटिंग्विशर के यूज करने को सिखाया इस कार्यक्रम में फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का ‘PASS मेथड’ सिखाया गया, जिसका मौके पर प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही, यह भी बताया गया कि यदि किसी कमरे में आग लगने पर कोई व्यक्ति अंदर फंस जाए, तो उसे सुरक्षित रूप से कैसे बाहर निकाला जाए। प्रशिक्षणार्थियों को ‘फायरमैन लिफ्ट’ तकनीक के माध्यम से धुएं या आग से भरे कमरे से व्यक्ति को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त, गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में ऑक्सीजन आपूर्ति को नियंत्रित कर आग बुझाने के तरीके भी समझाए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर आपात स्थिति में घबराहट से बचने और सही तकनीकों का उपयोग कर जनहानि को कम करना था। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से आवश्यक कौशल सीखे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *