मुख्य बातें

NH-9 पर 20 क्विंटल तार चोरी, महिला काबू: सातरोड कैंट के पास गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने दबोचा, 2.71 लाख कीमत – Hisar News

NH-9 पर 20 क्विंटल तार चोरी, महिला काबू:  सातरोड कैंट के पास गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने दबोचा, 2.71 लाख कीमत – Hisar News

हिसार में दिल्ली-बठिंडा नेशनल हाईवे-9 से कंटीले तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को काबू किया है। सदर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारी अरुण कुमार की शिकायत के अनुसार 14 मार्च को विभाग की टीम NH-9 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सातरोड कैंट के पास अंकुर फिलिंग स्टेशन के नजदीक एक महिला कंटीले तार चोरी कर रही है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और महिला को पकड़ लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला अपने गिरोह के साथ मिलकर हाईवे के किनारे लगाए गए कंटीले तार काटकर चोरी कर रही थी।
20 क्विंटल तार चोरी किए
आरोप है कि दिल्ली-बठिंडा रोड पर किलोमीटर 170 से 180 के बीच अलग-अलग स्थानों से करीब 20 क्विंटल कंटीले तार चोरी किए गए हैं। इनकी कीमत करीब 2 लाख 71 हजार 700 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला की पहचान कमला पत्नी जिले सिंह के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत केस दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल राखी को सौंप दी है। ऐसे किए हाईवे से तार चोरी
वन विभाग की शिकायत के अनुसार दिल्ली-बठिंडा नेशनल हाईवे-9 पर किलोमीटर 170 से 180 के बीच अलग-अलग स्थानों से कंटीले तार चोरी किए गए। आरोप है कि आरोपियों ने सड़क किनारे लगे तारों को काटकर करीब 20 क्विंटल तार निकाल लिए। इसमें किलोमीटर 170 से 175 के बीच करीब 15 क्विंटल और 175 से 180 के बीच लगभग 5 क्विंटल तार चोरी किए गए। चोरी किए गए तारों की कुल कीमत करीब 2 लाख 71 हजार 700 रुपए आंकी गई है। वन विभाग की टीम को सूचना मिलने पर सातरोड कैंट के पास एक महिला को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि मामले में गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *