मुख्य बातें

दरभंगा ITI कैंपस में 18 मार्च को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव: प्राइवेट कंपनियों में 1650 पदों के लिए होगा इंटरव्यू, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी – Darbhanga News

दरभंगा ITI कैंपस में 18 मार्च को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव:  प्राइवेट कंपनियों में 1650 पदों के लिए होगा इंटरव्यू, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी – Darbhanga News

दरभंगा में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से ITI कैंपस में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। 18 मार्च को सुबह 10 बजे से कैंप की शुरूआत होगी। जहां अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों में 1650 पदों के लिए इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ अपडेट बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल कंपनियां गौतम सौरभ कंपनी पद- 100 योग्यता: आईटीआई (सरकारी/निजी) आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष वेतन: 19,785 रुपए प्रतिमाह टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स(कर्नाटक) पद- 500(सिर्फ महिलाओं के लिए) योग्यता: 10वीं से स्नातक वेतन: 13,285 रुपए प्रतिमाह + 1,000 बोनस सुविधा: मुफ्त आवास और भोजन डिक्शन टेक्नोलॉजी(नोएडा) पद- 500 पद योग्यता- 10वीं से स्नातक वेतन- 12,785 रुपए प्रतिमाह सुविधा- भोजन बंसल स्टील एंड पावर (चेन्नई) पद- 400 पद योग्यता- आईटीआई वेतन- 16,500 रुपए प्रतिमाह VA Tech Wabag Limited पद- 150 पद योग्यता- आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक वेतन- 9,000 से 13,000 रुपए प्रतिमाह सुविधा- आवास और वाई-फाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *