पंचकूला जिले के पिंजौर के सूरजपुर में 9 मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही युवती सोनल को टक्कर मार दी। हादसे में सोनल की बाजू और टांग में गंभीर चोटें आईं। बाइक सवार ने एक अन्य युवती श्वेता को भी टक्कर मारी, जिससे उसे भी चोटें लगीं। जानकारी अनुसार, महादेव कॉलोनी, सूरजपुर निवासी सोनल आईटी कंपनी मोहाली में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने घर से काम पर जा रही थीं और सूरजपुर बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवतियां सड़क पर गिर गईं और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद
हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सोनल को ऑटो में बिठाकर सेक्टर 6 पंचकूला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि सोनल की बाजू और टांग में फ्रैक्चर है, जबकि श्वेता को हल्की चोटें आई हैं। बाइक सवार की पहचान हुई, जांच जारी
बाद में पुलिस जांच में बाइक सवार की पहचान लेबर कॉलोनी, गांव रामपुर सियूडी निवासी करण के रूप में हुई। सोनल ने बताया कि दुर्घटना के बाद करण के माता-पिता ने अस्पताल के खर्च को लेकर बातचीत की थी, लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया है। पुलिस ने दर्ज किया मामला
सोनल की शिकायत पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
