मुख्य बातें

फरीदाबाद में बार काउंसिल चुनाव को लेकर वोटिंग कल: 8 वोटिंग बूथ बनाए गए, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान – Faridabad News

फरीदाबाद में बार काउंसिल चुनाव को लेकर वोटिंग कल:  8 वोटिंग बूथ बनाए गए, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान – Faridabad News

फरीदाबाद में बार काउंसिल चुनाव को लेकर कल बुधवार को वोटिंग की जायेगी। सुबह 9 बजे वोट डालने की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा जो शाम के 5 बजे तक चलेगी। चुनाव में वोट केवल केवल मूल पहचान पत्र से ही डाला जा सकेगा। चुनाव को लेकर प्रसाशनिक अधिकारियों की डयूटी लगा दी गई है। 8 वोटिंग बूथ बनाए चुनाव ने नोडल अधिकारी त्रिलोक चंद ने बताया कि, चुनाव के लिए कुल 8 मतदान बूथ बनाए जाएंगे, जिनमें से 7 बूथ मुख्य परिसर के दो हॉल में तथा 1 बूथ टैक्सेशन कार्यालय परिसर में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिन कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है उन कर्मचारियों को बैलेट पेपर, मतदान केंद्र की व्यवस्था, मतदाता पहचान, सीलिंग प्रक्रिया तथा मतदान के बाद की कार्यवाही के बारे में ट्रेनिंग दी गई है। मतदान के लिए ये दस्तावेज जरूरी चुनाव अधिकारी ने बताया कि, वोटर की पहचान केवल काउंसिल का कार्ड, बार काउन्सिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर ही की जाएगी। दस्तावेजों की किसी भी प्रकार की फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा या किसी भी प्रकार की रिकॉर्डिंग उपकरण ले जाना पूरी तरह से बंद होगा। बैलेट पेपर को लेकर निर्देश बैलेट पेपर का हिसाब साथ-साथ के निर्धारित फार्म में लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर यदि किसी मतदाता द्वारा बैलेट पेपर आपकी गलती से खराब हो जाता है तो पूरी संतुष्टि होने पर ही दूसरा बैलेट पेपर जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ फार्रवाही की जायेगी। पोलिंग एजेंट नियुक्त नहीं उन्होंने कहा कि बार काउंसिल चुनाव में किसी भी प्रकार का पोलिंग एजेंट नियुक्त नहीं होता। इसलिए वोटिंग के दिन प्रत्याशी या उसके द्वारा बनाये गए प्रतिनिधि को वोटिंग शुरू होने से पहले बैलेट बॉक्स को खाली दिखाकर उसको सील किया जाये। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जायेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *