मुख्य बातें

मंडी के धर्मपुर में नाली में मिला युवक का शव: नशे में गिरने की आशंका; पानी में घुटा दम, पोस्टमार्टम में होगा खुलासा – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी के धर्मपुर में नाली में मिला युवक का शव:  नशे में गिरने की आशंका; पानी में घुटा दम, पोस्टमार्टम में होगा खुलासा – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के ख्यालाग गांव के पास सड़क किनारे एक नाली में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ख्यालाग निवासी 30 वर्षीय निशु के रूप में हुई है।
112 हेल्पलाइन से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। परिजनों के अनुसार निशु ने शराब पी रखी थी। आशंका है कि नशे की हालत में वह नाली में गिर गया। जब उसे देखा गया, तो उसका चेहरा नाली में नीचे की तरफ था और पानी गर्दन के ऊपर से बह रहा था, जिससे वह उठ नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक भेज दिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *