मुख्य बातें

भागलपुर में LPG गैस की किल्लत नहीं: बुकिंग के बाद होम डिलीवरी की जाएगी, डीएम ने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी – Bhagalpur News

भागलपुर में LPG गैस की किल्लत नहीं:  बुकिंग के बाद होम डिलीवरी की जाएगी, डीएम ने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी – Bhagalpur News

भागलपुर में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर सोमवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने की। इस मौके पर अलग-अलग गैस एजेंसियों के क्षेत्रीय प्रबंधक और संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। सभी एजेंसियों को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। गैस बुकिंग कराने के बाद धैर्य रखें। बुकिंग नंबर लगने के बाद निर्धारित समय के अंदर होम डिलीवरी कर दी जाएगी। इसके लिए एजेंसियों को भी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जिलाधिकारी ने एजेंसियों को यह भी निर्देश दिया कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखें। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से एजेंसी के चक्कर न लगाने पड़ें। अगर किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *