मुख्य बातें

मनाली में एवरेस्ट अभियान की तैयारी में जुटे BSF जवान: 4 महिला पर्वतारोही भी शामिल, 7 बार के एवरेस्ट विजेता दे रहे हैं प्रशिक्षण – Manali News

मनाली में एवरेस्ट अभियान की तैयारी में जुटे BSF जवान:  4 महिला पर्वतारोही भी शामिल, 7 बार के एवरेस्ट विजेता दे रहे हैं प्रशिक्षण – Manali News

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से अभियान की तैयारी के लिए मनाली के पर्वतारोहण संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे हैं। 18 सदस्यीय यह दल दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से दो को फतह करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस दल में 18 जवान शामिल हैं, जिनमें 4 महिला पर्वतारोही भी हैं। विशेष बात यह है कि दल के 3 सदस्य पहले ही एवरेस्ट फतह कर चुके हैं। यह प्रशिक्षण अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान में चल रहा है। दल को 7 बार के एवरेस्ट विजेता और पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू प्रशिक्षित कर रहे हैं। पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में एडवांस स्नो एवं आइस क्राफ्ट, ग्लेशियर ट्रैवल तकनीक, क्रेवास रेस्क्यू, फिक्स्ड रोप प्रबंधन, हिमस्खलन जागरूकता, उच्च हिमालयी अनुकूलन, अभियान योजना एवं लॉजिस्टिक्स, उच्च ऊंचाई चिकित्सा प्रबंधन तथा कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व एवं टीम समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। 24 मार्च को पूरा होगा प्रशिक्षण यह प्रशिक्षण 24 मार्च को पूरा होगा। नेगी ने बताया कि इस रिफ्रेशर प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकी कौशल और सुरक्षा मानकों से अपडेट करना है, ताकि वे अपने आगामी अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि मनाली पर्वतारोहण संस्थान द्वारा इस तरह का प्रशिक्षण पहली बार आयोजित नहीं किया जा रहा है। संस्थान ने पहले भी विभिन्न पर्वतारोहण दलों को प्री-अभियान प्रशिक्षण प्रदान किया है, जिसके परिणामस्वरूप कई दलों ने हिमालय की कठिन चोटियों पर सफलतापूर्वक अभियान पूरे किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *