मुख्य बातें

सिरसा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते मेडल: वेटरन एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन; फिट रहने के लिए की शुरुआत – dabwali News

सिरसा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते मेडल:  वेटरन एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन; फिट रहने के लिए की शुरुआत – dabwali News

सिरसा जिले के मंडी डबवाली के खिलाड़ियों ने गुरु काशी विश्वविद्यालय में 14 से 16 मार्च तक आयोजित 45वीं राष्ट्रीय वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में कई पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस चैंपियनशिप में देश भर से अनुभवी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में शिवानी बिश्नोई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तार गोला फेंक (हैमर थ्रो) में स्वर्ण पदक, गोला फेंक (शॉट पुट) में रजत पदक और 5 किलोमीटर पैदल चाल में भी रजत पदक हासिल किया। कल्पना बिश्नोई ने रजत पदक जीता कल्पना बिश्नोई ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। इसके अलावा, उन्होंने गोला फेंक और 5 किलोमीटर पैदल चाल में कांस्य पदक प्राप्त किए। ओम विष्णु जादूदा ने गोला फेंक और तार गोला फेंक स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिट रहने के लिए की थी शुरुआत कल्पना बिश्नोई और शिवानी बिश्नोई ने शुरुआत में केवल शारीरिक फिटनेस के लिए अभ्यास करना शुरू किया था। वहीं, ओम विष्णु बिश्नोई अपने बच्चों को खेल का प्रशिक्षण दिलाने के उद्देश्य से कोच के पास गए थे। एथलेटिक्स में भाग लेने का निर्णय हालांकि, खेल के प्रति उनके समर्पण, कोच के मार्गदर्शन और मैदान के अनुशासन ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने खुद भी एथलेटिक्स में भाग लेने का निर्णय लिया। उनके इसी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप वे आज राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन के रूप में उभरे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *