मुख्य बातें

रांची के सेल सिटी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: फ्लैट में लगी भीषण आग; धमाके से दहली पॉश सोसाइटी, फ्लैट का सामान जल कर राख – Ranchi News

रांची के सेल सिटी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट:  फ्लैट में लगी भीषण आग; धमाके से दहली पॉश सोसाइटी, फ्लैट का सामान जल कर राख – Ranchi News

रांची की पॉश कॉलोनियों में शामिल पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी मंगलवार की दोपहर अचानक हुए जोरदार धमाके से दहल उठी। ब्लॉक E-1 के एक फ्लैट में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ, जिसकी गूंज पूरी सोसाइटी में सुनाई दी। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय हुई, जब पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के फ्लैट्स की खिड़कियां और दरवाजे तक हिल गए। कुछ देर के लिए लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। देखते ही देखते आग की लपटों ने घेरा पूरा फ्लैट ब्लास्ट के तुरंत बाद फ्लैट से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं और कुछ ही मिनटों में पूरा घर आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग और धुएं का गुबार काफी भयावह था। जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। धमाके की आवाज सुनते ही सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी और निवासी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। कई लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और दमकल, टला बड़ा हादसा घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुंदाग ओपी पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग अन्य फ्लैटों तक फैलने से पहले ही नियंत्रण में आ गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना में फ्लैट के भीतर रखा पूरा सामान नष्ट हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *