मुख्य बातें

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का निशाना: प्रदेश अध्यक्ष ने लोकतंत्र के लिए बताया खतरा, बोले पीठ में छूरा भोंकने वालो पर होगी कार्रवाई – Karnal News

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का निशाना:  प्रदेश अध्यक्ष ने लोकतंत्र के लिए बताया खतरा, बोले पीठ में छूरा भोंकने वालो पर होगी कार्रवाई – Karnal News

करनाल के कुटेल स्थित कल्याण फार्म हाउस में विधानसभा अध्यक्ष की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संविधान का पालन जरूरी है। अगर संविधान से हटकर काम होगा और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश होगी, तो यह देश के लिए ठीक नहीं होगा। संविधान को बताया देश की आत्मा
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान ही देश की आत्मा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं। कांग्रेस के 37 विधायक होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग करवाई गई और कुछ वोट रद्द किए गए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाना लोकतंत्र के लिए अच्छी परंपरा नहीं है। दलित उम्मीदवार को लेकर जताया आभार
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आला कमान का आभार है कि उन्होंने एक दलित परिवार से आने वाले गरीब व्यक्ति को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया। उन्होंने इसे सम्मानजनक फैसला बताते हुए कहा कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का प्रयास किया है, जो समाज के कमजोर वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। क्रॉस वोटिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
पांच विधायकों की क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा “वोट चोर गद्दी छोड़” बिल्कुल सही था। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों को प्रलोभन देकर खरीदने की कोशिश की गई। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन्होंने पार्टी के साथ अनुशासनहीनता की है और पीठ में छुरा घोंपा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाहुबली और धनबली प्रत्याशी पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि एक गरीब दलित उम्मीदवार के सामने बाहुबली और धनबल वाले प्रत्याशी को खड़ा करना साफ दर्शाता है कि विरोधी दल दलित विरोधी मानसिकता रखते हैं। ऐसे लोग नहीं चाहते कि कोई दलित व्यक्ति देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचे। अभय चौटाला के फैसले पर दिया जवाब
अभय चौटाला को लेकर पूछे गए सवाल पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय था। उन्होंने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने किसी को फायदा पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया। अगर वे भाजपा की मदद करते तो उन्हें भाजपा की बी टीम कहा जाता, लेकिन इस बारे में वही बेहतर बता सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *