मुख्य बातें

हरियाणा राज्यसभा चुनाव- काउंटिंग जारी: कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का वोट रद्द हुआ, विज-बेनीवाल का मान्य – Haryana News

हरियाणा राज्यसभा चुनाव- काउंटिंग जारी:  कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का वोट रद्द हुआ, विज-बेनीवाल का मान्य – Haryana News

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए विधानसभा में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले, काउंटिंग शाम 5 बजे शुरू होनी थी। हालांकि भाजपा ने ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल और टोहाना के विधायक परमवीर सिंह के वोटों में सीक्रेटी लीक होने की शिकायत की, जबकि कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के वोट को लेकर ऐसी ही शिकायत दर्ज कराई। इस वजह से काउंटिंग शुरू होने में लगभग साढ़े 5 घंटे की देरी हुई। सूत्रों के मुताबिक, जांच में चुनाव आयोग ने कांग्रेस MLA परमवीर सिंह का वोट रद्द कर दिया, जबकि अनिल विज और भरत सिंह बेनीवाल के वोट वैलिड माने। हालांकि, चुनाव आयोग का अभी तक इस पर कोई बयान भी सामने नहीं आया है। 90 सीटों वाली विधानसभा में 88 विधायकों ने वोट डाले। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के दोनों विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे। 88 वोट पोल होने के बाद जीत के लिए कोटा वोट 30 रह गया है। संख्याबल के हिसाब से BJP कैंडिडेट संजय भाटिया तथा कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के पास जीत के लिए जरूरी आंकड़ा है। क्रॉस वोटिंग या वोट रद्द होने की स्थिति में ही भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल दूसरी सीट निकाल सकते हैं। अनिल विज व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के चलते व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वोटिंग बहुत जरूरी है। पार्टी की वोट है, चाहे व्हीलचेयर पर आऊं या स्ट्रैचर पर, लेकिन आना जरूर था। कांग्रेस को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है। इसलिए वह उन्हें बांधकर कहीं-कहीं लेकर जाते रहे। रही बात ट्रेनिंग की तो वह यहां भी दी जा सकती थी। अभय चौटाला बोले- नांदल ने मुझसे संपर्क किया इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा- जनता की आवाज पर फैसला लिया कि हमारे दोनों विधायक चुनाव से दूरी बनाएंगे। भाजपा का रवैया सही नहीं रहा। इन्होंने जात-पात, मजहब की राजनीति की। निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल मुझसे मिले थे। मैंने साफ कह दिया था कि इस पर पार्टी का सामूहिक फैसला होगा। कांग्रेस में कोई क्रॉस वोट होता तो इसकी जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की होगी। कांग्रेस से 30 का आंकड़ा पार नहीं होगा। क्रॉस वोटिंग करना पाप है। इस पर कानून बनना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *