मुख्य बातें

पालमपुर कॉलेज में छात्रा ने किया सुसाइड: BA दूसरे सेमेस्टर की स्टूडेंट, क्लासरूम में पंखे से लटका मिला शव, टाइम से पहले पहुंची – Dharamshala News

पालमपुर कॉलेज में छात्रा ने किया सुसाइड:  BA दूसरे सेमेस्टर की स्टूडेंट, क्लासरूम में पंखे से लटका मिला शव, टाइम से पहले पहुंची – Dharamshala News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित केएलबी कॉलेज परिसर में गुरुवार सुबह एक BA दूसरे सेमेस्टर की छात्रा का शव क्लास रूम के अंदर पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान ढंडेरा गांव (तिनबड़) निवासी तमन्ना उर्फ तनु (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद टीम ने जांच शुरू कर दी। छात्रा सुबह करीब 8:45 बजे कॉलेज पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वह अपने सामान्य समय से पहले, पहली बस से कॉलेज आई और सीधे अपनी कक्षा में चली गई। कॉलेज की यूनिफॉर्म पेंट-शर्ट होने के बावजूद वह अपने साथ घर से दुपट्टा लेकर आई थी, जिससे यह कदम पहले से सोच-समझकर उठाने का अंदेशा जताया जा रहा है। छात्रा ने दुपट्‌टे का फंदा बनाया कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया है कि छात्रा कुछ देर के लिए बाथरूम गई और फिर लौटकर कक्षा का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद एक अन्य छात्रा को कक्षा के भीतर संदिग्ध स्थिति का आभास हुआ, जिस पर कॉलेज स्टाफ को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो छात्रा फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस और फोंरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोंरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के मोबाइल फोन और पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी कॉलेज पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *