बारां में 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन पर मरम्मत के चलते 20 मार्च होगी कटौती।
बारां में 20 मार्च 2026 को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।
.
यह कार्य 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन, राराविप्रनिलि, बारा पर प्रस्तावित है। इसके कारण बारां शहर का समस्त ग्रामीण क्षेत्र, 11 केवी रिको, पुलिस लाइन और बारां शहर के कुछ हिस्सों में बिजली नहीं रहेगी।
हालांकि, आम जनता की जरूरतों को देखते हुए सिविल लाइन अस्पताल और पीएचईडी (सार्वजनिक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) से संबंधित आवश्यक सेवाओं की विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।
यह रखरखाव कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।
