मुख्य बातें

बिलाई माता मंदिर में 1500 से अधिक आस्था के ज्योत: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम की ज्योत भी शामिल, पहले दिन भक्तों की उमड़ी भीड़ – Dhamtari News

बिलाई माता मंदिर में 1500 से अधिक आस्था के ज्योत:  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम की ज्योत भी शामिल, पहले दिन भक्तों की उमड़ी भीड़ – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित आराध्य देवी बिलाई माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर मंदिर में 1500 से अधिक आस्था के ज्योत प्रज्वलित किए गए हैं, जिनमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित कई प्रमुख हस्तियों के नाम शामिल हैं। मंदिर ट्रस्ट समिति के अनुसार, इस वर्ष कुल 1521 घी के ज्योत जलाए गए हैं। इनमें महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम से ज्योत प्रज्वलित किए गए हैं। मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर श्रृंगार सामग्री और चढ़ावा लेकर पहुंच रहे हैं। गोधूलि बेला में ज्योत प्रज्वलित करने के साथ ही भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए भी ज्योत जलाईं। बिलाई माता मंदिर की सजावट भी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह मंदिर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं के बीच भी प्रसिद्ध है, जो हर साल अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए यहां ज्योत प्रज्वलित करवाते हैं। नेताओं के नाम से ज्योत प्रज्वलित करना आस्था का प्रतीक मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दीपक राय ने बताया कि बिलाई माता से ज्यादातर भक्त भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और उन्हें अपनी माता मानते हैं। उन्होंने कहा कि देश के नेताओं के नाम से ज्योत प्रज्वलित करना लोगों की गहरी आस्था का प्रतीक है, और यह उनके चाहने वालों की ओर से देश के लिए अच्छा कर रहे नेताओं के मंगल कामना के लिए है। श्रद्धालियों ने बताया कि हर साल ज्योत प्रज्वलित करने के लिए वे सुबह 7 बजे मंदिर पहुंच जाते हैं और उन्हें ज्योत जलाने का मौका मिलता है। श्रद्धालियों का कहना है कि इस मान्यता के अनुसार जो भी मनोकामना की जाती है, वह पूरी होती है। चैत्र नवरात्र का यह पर्व महापर्व के रूप में मनाया जाता है। धमतरी में मां बिलाई माता, जिन्हें विंध्यवासिनी माता के नाम से भी जाना जाता है, की अधिष्ठात्री है। मंदिर को खूबसूरती से सजाया गया है और इसका स्वरूप भी बदल गया है, जिससे भक्तों को दर्शन करने पर आनंद का अनुभव होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *