मुख्य बातें

संगरूर पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार: भुक्की चूरा बरामद, गश्त के दौरान पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज – Barnala News

संगरूर पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार:  भुक्की चूरा बरामद, गश्त के दौरान पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज – Barnala News

संगरूर जिले के दिड़बा क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो भुक्की चूरा बरामद किया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस स्टेशन दिड़बा के कर्मचारी गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, पुलिस पार्टी गांव दिड़बा से गांव समुरां की ओर जा रही थी, तभी सड़क के बाईं ओर एक ऑल्टो कार खड़ी दिखाई दी, जिसकी डिक्की खुली हुई थी। पुलिस ने देखा कि दो व्यक्ति कार की डिक्की से एक प्लास्टिक बैग निकाल रहे थे। शक के आधार पर पुलिस ने तुरंत दोनों को काबू कर लिया और उनसे पूछताछ की। दो आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद आरोपियों ने अपनी पहचान रोशन सिंह उर्फ रोजा निवासी वार्ड नंबर 6, दिड़बा और जगतार सिंह उर्फ डुगली निवासी भोगी पत्ती, दिड़बा के रूप में बताई। जब प्लास्टिक बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 10 किलो भुक्की चूरा बरामद हुआ। इसके बाद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर गहन जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *