मुख्य बातें

फतेहाबाद में गैस एजेंसियों-होटलों पर विभाग का छापा: घरेलू सिलेंडर जब्त किए; DFSO बोलीं-लापरवाही बर्दाश्त नहीं – Tohana News

फतेहाबाद में गैस एजेंसियों-होटलों पर विभाग का छापा:  घरेलू सिलेंडर जब्त किए; DFSO बोलीं-लापरवाही बर्दाश्त नहीं – Tohana News

फतेहाबाद जिले के टोहाना में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को मुकुल और रसोई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। विभाग ने शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की। इस दौरान शहर के कई रेस्टोरेंट और होटलों पर भी छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध प्रयोग पकड़ा गया। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनुराधा के नेतृत्व में टीम ने दोनों गैस एजेंसी संचालकों को कई अनियमितताओं पर कड़े निर्देश दिए। इनमें समय पर सिलेंडर का भुगतान न करना, एजेंसी कर्मियों द्वारा उपभोक्ताओं के फोन न उठाना और बिना सिलेंडर पहुंचाए डिलीवरी दिखाना शामिल है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीम ने सिलेंडर जब्त किए विभाग की अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और होटलों पर भी छापा मारा। जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। टीम ने इन सिलेंडरों को तुरंत जब्त कर लिया। अधिकारी बोलीं- लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनुराधा ने बताया कि दोनों गैस एजेंसियों के खिलाफ सिलेंडर वितरण में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके घर सिलेंडर नहीं पहुंचा, लेकिन डिलीवरी दिखा दी गई। साथ ही, एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते, जिससे उन्हें एजेंसी आकर लाइन में लगना पड़ता है। टीम ने इन दुकानों की भी जांच की उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडरों का होटल और रेस्टोरेंट में प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम ने शहर के गोयल स्वीट्स, बराड़ स्वीट्स, सरोवर होटल, सेवन सीज, मिर्ची होटल, राजू टी स्टॉल, ग्रिल मास्टर और सुपर स्वीट की दुकान पर भी जांच की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *