शाजापुर जिले के गोपीपुर लोहरवास गांव में शुक्रवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब एक दंपती अपने परिवार के साथ जंगल क्षेत्र में बकरियां चराने गए थे। जंगल में एक पेड़ के नीचे देवस्थान होने के कारण उन्होंने अगरबत्ती जलाई। पेड़ पर पहले से ही मधुमक्खियों का एक बड़ा छत्ता लगा हुआ था। अगरबत्ती के धुएं से मधुमक्खियों का छत्ता प्रभावित हुआ, जिससे बड़ी संख्या में मधुमक्खियां बाहर निकल आईं। इसके बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हुए घायल हमले में मदनलाल (70 वर्ष), उनकी पत्नी उमराव बाई (65 वर्ष), रोहित (17 वर्ष) और शिवानी (18 वर्ष) घायल हुए हैं। ये सभी लोहरवास गांव के निवासी हैं। परिजनों ने तत्काल उन्हें मौके से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, विशेषकर जंगल या खेतों में मधुमक्खियों के छत्तों के आसपास सावधानी बरतने को कहा गया है। हमले की अन्य जानकारी…
Source link
