![]()
सरगुजा पुलिस ने म्यूल अकाउंट में ठगी की राशि जमा कराने वाले गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तरप्रदेश का युवक अंबिकापुर में रहकर दो साथियों के साथ म्यूल अकाउंट गिरोह का संचालन कर रहा था। आरोपियों के पास से दर्जनों की संख्या में पासबुक, चेकबुक, एटीएम और एक लाख 36 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 19 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाने के सामने संचालित एसबीआई की बनारस रोड शाखा के भवन में किराए में रहने वाला राहुल गुप्ता अवैध तरीके से युवकों को पैसे देकर उनके नाम से नया सिम खरीदवाता है। बैंक अकाउंट खोलकर बैंक खातों का इस्तेमाल पैसों को ट्रांसफर करने के लिए कर रहा है। पुलिस की छापेमारी में खुला राज सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाने के सामने स्टेट बैंक बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर घर में छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता (20) निवासी रेनुकूट, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया। उसके पास से 101 पासबुक, 35 एटीएम, 28 चेकबुक, 03 मोबाइल और 1 लाख 36 हजार बरामद हुआ। राहुल गुप्ता से बरामद बैंक खातों की जांच पोर्टल के माध्यम से की गई। जिसमें पता चला कि म्यूल अकाउंट में ऑनलाइन फ्रॉड के लाखों रुपए जमा हैं। मामले में पुलिस ने धारा 318(4), 317(4), 61(2) BNS का केस दर्ज किया है। दो साथी भी पकड़ाए पूछताछ में राहुल गुप्ता ने अन्य साथियों आशुतोष शर्मा और विकास किर्तनिया के साथ मिलकर कमीशन का लालच देकर खातों की व्यवस्था कर ऑनलाइन फ्रॉड के लाखों रुपए जमा कराना स्वीकार किया। पुलिस ने विकास किर्तनिया (26) निवासी चठिरमा और आशुतोष शर्मा (23) निवासी गोधनपुर को भी गिरफ्तार किया है। सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि जब्त बैंक अकाउंट में लेन-देन का डिटेल निकाला जा रहा है। इन खातों में लाखों रुपए जमा होने की जानकारी मिली है।
Source link
