मुख्य बातें

राधाबल्लमपुर में मां दुर्गा-काली प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा निकली: सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की हुई शुरुआत – Pakur News

राधाबल्लमपुर में मां दुर्गा-काली प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा निकली:  सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की हुई शुरुआत – Pakur News

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत रोलाग्राम पंचायत के ग्राम राधाबल्लमपुर में शुक्रवार को मां दुर्गा व मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। इस अवसर पर 108 कन्याओं और महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे भक्तिपूर्ण माहौल में जयकारे लगाते हुए कलश यात्रा मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई, जहां पूरे भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। कथावाचक संतोष चौबे जी भागवत कथा का वाचन करेंगे आयोजकों ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर मां काली और दुर्गा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 20 मार्च से 26 मार्च तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। कथावाचक संतोष चौबे जी भागवत कथा का वाचन करेंगे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान आम लोगों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु भाग लेंगे। धार्मिक आयोजन के दौरान प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई करवाई गई है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया भी गया है, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। कलश यात्रा और कथा के आयोजन में मुख्य यजमान पूर्णी देवी, ताराचंद रविदास, राजकुमार रविदास, पप्पू रविदास, सपन साहा, धर्मेंद्र साहा, प्रदीप साहा, मोहनलाल साहा, सुनील रविदास, दीपक रविदास और अन्य ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *