मुख्य बातें

नीमच में शहर काजी ने अदा कराई नमाज: गले मिलकर दी मुबारकबाद, सेवइयों से मिठास घुली – Neemuch News

नीमच में शहर काजी ने अदा कराई नमाज:  गले मिलकर दी मुबारकबाद, सेवइयों से मिठास घुली – Neemuch News

नीमच में शनिवार को ईद-उल-फितर मनाया गया। शुक्रवार को चांद दिखने के बाद शहर काजी सद्दाम हुसैन अख्तारी ने ईद का ऐलान किया था। शनिवार सुबह ठीक 8:30 बजे अंबेडकर मार्ग स्थित मुख्य ईदगाह पर शहर काजी ने नमाज अदा कराई। इस दौरान हजारों लोगों ने खुदा की बारगाह में मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। मुख्य ईदगाह के अलावा शहर की तकवा मस्जिद, मदीना मस्जिद, रिसाला मस्जिद, छावनी जामा मस्जिद और भगाना स्थित मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई, जहां रूहानी रौनक देखने को मिली। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद मुबारक’ कहा और बधाई दी। घरों में पारंपरिक सेवाइयां और शीर-खुरमा जैसे विशेष पकवान बनाए गए, जिनसे मेहमानों का स्वागत किया गया। बच्चों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। वे नए कपड़ों में सजे-धजे थे। बड़ों से ‘ईदी’ पाकर खुश हुए। ईद के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कलेक्टर हिमांशु चंद्र और पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने स्वयं फील्ड में रहकर विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। ईदगाह पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जिनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे। तस्वीरों में ईद के नजारे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *