मुख्य बातें

नूंह में धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का पर्व: आपसी भाईचारे के साथ खुशियां बांटीं; ईरान की सलामती के लिए भी उठे हाथ – Nuh News

नूंह में धूमधाम से मनाया ईद-उल-फितर का पर्व:  आपसी भाईचारे के साथ खुशियां बांटीं; ईरान की सलामती के लिए भी उठे हाथ – Nuh News

नूंह जिले में शनिवार को मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-उल-फितर हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोग नए कपड़े पहनकर और इत्र लगाकर नमाज अदा करने ईदगाहों की ओर पहुंचे। पिनगवां कस्बे की शाही ईदगाह में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ नमाज के लिए एकत्रित हुए। नमाज के दौरान मुल्क और दुनिया में अमन-शांति के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इसके साथ ही ईरान की सलामती के लिए भी प्रार्थना की गई। मौलाना जहीर ने दिया नेक राह पर चलने का संदेश ईदगाह पिनगवां में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जहीर ने नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व उन्होंने अपने संबोधन में लोगों को बुराइयों से दूर रहने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है, इसलिए सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मिठाइयों का वितरण हुआ और युवा टोलियों में एक-दूसरे के घरों पर जाकर खुशियां साझा करते दिखे। नूंह में कायम है एकता की मिसाल स्थानीय लोगों ने बताया कि नूंह जिले में हिंदू-मुस्लिम एकता की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो इस क्षेत्र की प्रमुख पहचान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी यह भाईचारा और शांति बनी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *