कुरुक्षेत्र जेल में बंद युवक को नशीली पदार्थ पहुंचाने के मामले में पुलिस ने उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अभी तक इस महिला समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी महिला की पहचान सीमा देवी निवासी जिला अंबाला के रूप में हुई है। थाना सिटी थानेसर में 29 दिसंबर उप जेल अधीक्षक ने शिकायत में बताया था कि 29 दिसंबर को जिला जेल की सुरक्षा में तैनात बुर्ज-5 पर वार्डर सुनील कुमार ने सूचना दी कि किसी व्यक्ति ने जेल के दीवार के ऊपर से कुछ पैकेट फेंके हैं। जांच में जिला जेल की टीम ने मौके से बरामद पैकेट से बोतल और कुछ पुड़ियां बरामद की। बोतल में मिला तरल जांच से पता चला 4 बोतल में कुछ तरल पदार्थ भरा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। जांच करते हुए टीम ने जेल में बंद आरोपी सूरज कुमार उर्फ सुरी निवासी लाडवा, सागर निवासी थानेसर और दमन निवासी खजुरी जिला यमुनानगर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद 28 जनवरी आरोपी अंकित ढांडा और विशाल को पकड़ा था। मोगली तक पहुंचाने थे पैकेट आरोपी अंकित और विशाल ने पैकेट जिला जेल में फेंके थे। पूछताछ में कबूल किया यह पैकेट जेल में बंद आरोपी अंकित उर्फ मोगली और शीशपाल उर्फ शशि तक पहुंचाने थे। अंकित की मां ने इन पैकेट को पहुंचाने का काम अंकित और विशाल को दिया था। अब पुलिस ने उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
Source link
