मुख्य बातें

नालंदा में प्रॉपर्टी डीलर को सीने में मारी गोली: गंभीर हालत में पटना रेफर; 12 घंटे के अंदर 2 लोगों पर फायरिंग, पोकलेन ऑपरेटर की मौत – Nalanda News

नालंदा में प्रॉपर्टी डीलर को सीने में मारी गोली:  गंभीर हालत में पटना रेफर; 12 घंटे के अंदर 2 लोगों पर फायरिंग, पोकलेन ऑपरेटर की मौत – Nalanda News

नालंदा जिले का हिलसा थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा है। बेखौफ अपराधियों ने पिछले 12 घंटे के अंदर 2 लोगों को गोली मारी है। इनमें पोकलेन ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि प्रॉपर्टी डीलर की हालत नाजुक बनी हुई है। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से पश्चिम बाइपास की ओर निकले थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे 3 अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़े। इस बीच हथियार लहराते हुए सभी भाग निकले। आनन-फानन में परिजन अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घायल की पहचान बेलवा बाग निवासी नंदलाल यादव के पुत्र भूषण यादव(35) के तौर पर हुई है। जमीन विवाद में वारदात की आशंका वहीं, इस संबंध में हिलसा थाना के अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। घायल भूषण यादव के परिजन उन्हें लेकर पटना गए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा लग रहा है। लिखित आवेदन या बयान मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। झारखंड का रहने वाला था पोकलेन ऑपरेटर इससे पहले शनिवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन ऑपरेटर को गोली मार दी थी। मौके पर ही मौत हो गई थी । मृतक की पहचान झारखंड के चतरा जिला निवासी कुलदीप यादव(30) के तौर पर हुई है। 2 गुटों में झड़प हुई थी मर्डर की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-1 शैलजा मौके पर पहुंची। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों के बयान से यह बात सामने आई है कि पास के गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। अपराधी उसी झड़प के संबंध में पूछताछ करने आए थे। इसी दौरान फायरिंग की गई। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *