मुख्य बातें

भोजपुर में स्कॉर्पियो सवार 2 बदमाश गिरफ्तार: लोडेड पिस्टल, 5 कारतूस और मोबाइल बरामद; बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे – Bhojpur News

भोजपुर में स्कॉर्पियो सवार 2 बदमाश गिरफ्तार:  लोडेड पिस्टल, 5 कारतूस और मोबाइल बरामद; बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे – Bhojpur News

भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर स्कॉर्पियो सवार 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक देसी पिस्टल, मैगजीन, पांच कारतूस और 2 मोबाइल बरामद किया है। बंगाल रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान खनगांव निवासी विकास कुमार राय और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा निवासी बजरंगी कुमार यादव के तौर रूप हुई है। विकास कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि बजरंगी के क्रिमिनल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा पुलिस अधीक्षक राज ने शनिवार को प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव निवासी विकास कुमार राय और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा निवासी बजरंगी कुमार यादव के रूप में की गई है। इनमें विकास कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि बजरंगी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। एसपी ने बताया की रात करीब 12:40 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कार्पियो में सवार दो संदिग्ध बदमाश अखगांव बांध की ओर से खनगांव होते हुए चांदी की तरफ आ रहे हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा एसपी राज ने बताया की रात करीब 12:40 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। स्कार्पियो में सवार दो संदिग्ध बदमाश अखगांव बांध की ओर से चांदी की तरफ आ रहे है। इनपुट के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश रौशन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। रात करीब 1:30 बजे बांध के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश भागने लगे, लेकिन मुस्तैद टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान विकास कुमार के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल बरामद हुई, जिसमें तीन कारतूस पहले से लोड थे। बजरंगी के पास से दो अतिरिक्त कारतूस मिले। पुलिस रिकॉर्ड में विकास कुमार के खिलाफ वर्ष 2025 से जुड़े तीन मामले चांदी थाना में दर्ज हैं। जिनमें दो शराब से संबंधित और एक हत्या के प्रयास का मामला शामिल है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना तो नहीं बना रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *