मुख्य बातें

चंडीगढ़ में पैर फिसलने से गिरे युवक की मौत: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, इलाज कर भेज दिया था घर – Chandigarh News

चंडीगढ़ में पैर फिसलने से गिरे युवक की मौत:  मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, इलाज कर भेज दिया था घर – Chandigarh News

चंडीगढ़ के सेक्टर 25 में एक युवक की पैर फिसलने से मौत हो गई। वह रविवार को अपने घर से नीचे उतर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। इसके बाद उसे सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां से डॉक्टर ने उसे प्रारंभिक ट्रीटमेंट देकर वापस घर भेज दिया था।
घर जाने के बाद उसकी तबीतय बिगड़ गई थी। इसके बाद उसके सेक्टर 16 के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौैत हो गई। इसपर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रविवार को जब आए तो कोई डॉक्टर नहीं मिला। आज भी इलाज में लापरवाही की गई तबीयत खराब होने के बाद दोबारा करवाया भर्ती घर ले जाने के बाद पीड़ित की दोबारा से तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उचित इलाज न मिलने का आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वह दशरथ को लेकर आए थे। उसे समय यहां पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। उसके बाद जब आज दोबारा से उसको लेकर आए तब भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इस कारण उसे उचित इलाज नहीं मिल सका। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *