बालोद16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार देर रात ग्रामीणों से भरी पिकअप अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं।
घटना मंगचुआ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पिकअप सवार ग्रामीण नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी मोड़ पर पिकअप बेकाबू हो गई और ड्राइवर ने भी अपना कंट्रोल खो दिया, जिसके कारण वाहन पलट गया।
फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पंचनामा कर मॉर्चुरी में रखवा दिया है। आज दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम होगा, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
देखिए पहले ये तस्वीरें-

पिकअप के पलटते ही ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवा दिया है।
मोड़ पर पिकअप पलटी
जानकारी के अनुसार ग्राम पद्देटोला के ग्रामीण पिकअप में सवार होकर खलबत्तर गांव नामकरण संस्कार में गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद लौटते समय भंवरमरा नेताम टोला मोड़ पर ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
ऐसे में पिकअप सड़क किनारे पलट गई, जिससे लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में मान बाई (68) और नंदिनी (40) की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि 12 से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
कुछ घायलों की हालत गंभीर
हादसे की सूचना मिलते ही मंगचुआ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जा सकता है।
पुलिस बोली- मामले की जांच जारी
मंगचुआ थाना प्रभारी प्रदीप कंवर ने बताया कि राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में मोड़ पर वाहन की अनियंत्रित गति को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
………………………
हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
भिलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, VIDEO: पति-बच्चे के साथ घर लौट रही थी, रेलवे का एग्जाम देने गई थी रायपुर

पिछले पहिए के चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार शाम रायपुर से रेलवे का एग्जाम देकर लौट रहा बाइक सवार परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पिछला पहिया महिला को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

