मुख्य बातें

कलेक्टर ने बैगा बच्चों संग मनाया जन्मदिन: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में छात्रों से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की – Gaurela News

कलेक्टर ने बैगा बच्चों संग मनाया जन्मदिन:  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में छात्रों से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की – Gaurela News

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने 23 मार्च को अपना जन्मदिन बैगा आवासीय विद्यालय धनौली के विद्यार्थियों के साथ मनाया। पदस्थापना के बाद जिले में यह उनका तीसरा जन्मदिन था। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ केक काटा और उनके साथ बैठकर भोजन किया। कलेक्टर ने छात्रों से उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। कठिन परिश्रम से ही सपने साकार होते हैं उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और कठिन परिश्रम से ही सपने साकार होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉपी, कंपास बॉक्स और पेंसिल जैसी सामग्री भी वितरित की। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, एसडीएम पेंड्रारोड श्री विक्रांत अंचल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री गोपेश मनहर, विद्यालय के प्राचार्य श्री पुष्परंजन सिंह राज और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे। नगर पालिका गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे ने भी कलेक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *