मुख्य बातें

शाहबाद-बिलारी मार्ग पर बोलेरो-एंबुलेंस टक्कर: एक ही परिवार के पांच लोग घायल, चालक फरार – Rampur News

शाहबाद-बिलारी मार्ग पर बोलेरो-एंबुलेंस टक्कर:  एक ही परिवार के पांच लोग घायल, चालक फरार – Rampur News

शाहबाद क्षेत्र में सोमवार को शाहबाद-बिलारी मार्ग पर एक सड़क हादसे में बोलेरो और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जबकि एंबुलेंस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। महुनागार गांव निवासी ताहिर हुसैन (40) अपनी पत्नी नजरूम (38), बेटे अर्श (15) और बेटियों अयात (10) व आशी (12) के साथ बोलेरो कार से बिलारी स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। सेवन सीज होटल के पास सामने से आ रही एक अज्ञात एंबुलेंस ने उनकी बोलेरो कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहबाद पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की हालत खतरे से बाहर थी, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार एंबुलेंस चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *