डीग जिले के नगर थाना इलाके में कुछ चोरों ने दो परचून की दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर दुकानों से नकदी और सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब स्थानीय लोग सड़क से निकले तो, उन्होंने दुकानों के ताले टूटे देखे। जिसके बाद उन्होंने दुकान मालिक को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बताया घटना कस्बे में मुख्य बाजार की है। दुकान मालिक ओमप्रकाश ने बताया कि आज सुबह कुछ स्थानीय लोगों का मेरे पास फोन आया। उन्होंने बताया कि मेरे दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जिसके बाद मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। दुकान के अंदर जाकर देखा तो, सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान से नकदी, ड्राई फ्रूट सहित परचून का काफी सामान गायब था। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि चोर दुकान से कितने का सामान ले गए हैं। चोरियों का नहीं हुआ खुलासा वहीं दूसरे दुकान मालिक सुभाष चंद ने बताया कि मुझे भी घटना के पता स्थानीय लोगों के द्वारा लगा। दुकान पर आकर देखा तो, दुकान से नकदी, गुटखा और कई सामान गायब हैं। साथ ही दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो दुकानों में चोरी के बाद व्यापारियों में रोष है। इससे पहले भी कई दुकानों में चोरी हो चुकी है। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
Source link
