किशनगंज जिला मुख्यालय के मोतीबाग चौक से एक धान व्यवसायी और उनके चालक का अपहरण कर लिया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद व्यवसायी को उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। टेढ़ागाछ प्रखंड के झाला पंचायत निवासी धान व्यवसायी विमल कुमार साह मंगलवार शाम अपने चालक पप्पू कुमार मंडल के साथ बालाजी राइस मिल से 5 लाख रुपये नकद और चेक लेकर HDFC बैंक जा रहे थे। मोतीबाग चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी (BR11BN5316) को जबरन रोक लिया। अपराधियों ने चालक से चाबी छीनकर वाहन पर नियंत्रण कर लिया। ढाबे के सुनसान कमरे में बंधक बनाया
अपराधी दोनों को अगवा कर पश्चिम बंगाल की सीमा में ले गए। रास्ते में चालक पप्पू मंडल किसी तरह उनके चंगुल से भागने में सफल रहा। उसने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। अपराधियों ने व्यवसायी विमल साह को पांजीपाड़ा स्थित एक ढाबे के सुनसान कमरे में बंधक बना लिया। वहां उनके साथ मारपीट की गई और कई चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग पांजीपाड़ा पहुंचे। वहां भीड़ और हंगामे को देखते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस सक्रिय हो गई। व्यवसायी विमल साह को सकुशल बरामद कर लिया
पुलिस ने तुरंत सभी चौकियों को अलर्ट कर दिया। रात करीब 10 बजे, पुलिस ने दो वाहनों (DL9CAR5475 और BR01HN5733) की घेराबंदी कर व्यवसायी विमल साह को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान मौके से अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया। व्यवसायी के जीजा सुनील कुमार (निवासी आमबाड़ी, अररिया) ने बुधवार दोपहर किशनगंज टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। विमल साह फिलहाल सुरक्षित हैं। इस्लामपुर थाना पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है, जबकि किशनगंज पुलिस भी पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर जांच में जुट गई है।
Source link
