मुख्य बातें

झारखंड में बढ़े बिजली के दाम: शहरी क्षेत्र के लोगों को अब देना होगा प्रति यूनिट 7.40 रुपए बिजली बिल, ग्रामीण क्षेत्र में भी हुई बढोतरी – Ranchi News

झारखंड में बढ़े बिजली के दाम:  शहरी क्षेत्र के लोगों को अब देना होगा प्रति यूनिट 7.40 रुपए बिजली बिल, ग्रामीण क्षेत्र में भी हुई बढोतरी – Ranchi News

झारखंड के 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अब बढ़ी हुई दरों पर बिजली बिल का भुगतान करना होगा। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य भर में नई बिजली दरें जारी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होगी। अब लोगों को बिजली का महंगा बिल भरना पड़ेगा। शहरी क्षेत्र में बिजली के दाम में 55 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई। अब शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को 7.40 रुपए प्रति यूनिट बिजली का बिल देना होगा। पहले शहरी क्षेत्र में 6.85 रुपए प्रति यूनिट बिजली बिल देना होता था। ग्रामीण क्षेत्रों में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़त
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली के दाम में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़त की गई है। इससे अब नए दर के मुताबिक 7.20 रुपए प्रति यूनिट बिजली बिल जमा करना होगा। पहले ग्रामीण क्षेत्र में 6.70 रुपए प्रति यूनिट बिजली बिल देना होता था। व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 5 किलोवाट से अधिक लोड वाले शहरी क्षेत्रों में बिजली की दर 7.30 रुपए प्रति यूनिट तय कर दी गई है। पहले यह 6.70 रुपए प्रति यूनिट था। उसी प्रकार 5 किलोवाट से अधिक लोड वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं को 6.70 रुपए प्रति यूनिट बिजली बिल देना होगा। अब तक यह दर 6.20 रुपए प्रति यूनिट थी। इससे पहले, आयोग ने बिजली दरों को लेकर राज्य के पांचों प्रमंडलों में जनसुनवाई की प्रक्रिया पूरी की थी। झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव आयोग को सौंपा था। इन बढ़ी हुई दरों के लागू होने से राज्य के उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *