मुख्य बातें

पानीपत में दुकानदार की बाइक चोरी: कपड़े से ढकी खड़ी थी, भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश फरार, केस दर्ज – Matlouda News

पानीपत में दुकानदार की बाइक चोरी:  कपड़े से ढकी खड़ी थी, भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश फरार, केस दर्ज – Matlouda News

पानीपत जिले के पाथरी गांव में बुधवार रात मेले से एक दुकानदार की बाइक चोरी हो गई। बता दे कि चाय-पकौड़े की दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश ने उरलाना कला चौकी में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद जिले के एंचरां कला निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं और पाथरी मेले में चाय-पकौड़े की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 24 तारीख को वह शाम के समय दुकान लगाने के लिए मेले में आए थे। मेले से बाइक चोरी उन्होंने अपनी बाइक दुकान के पीछे खड़ी की और उसे कपड़े से ढक दिया। मेले में भारी भीड़ थी, जिसके कारण उनकी दुकान पर भी काफी ग्राहक थे। रात करीब 12:30 बजे, ओमप्रकाश पास के दुकानदार को बोलकर पेशाब करने के लिए कुछ दूरी पर गए। दुकानदार ने पुलिस को दी सूचना जब वह वापस दुकान पर लौटे, तो उन्हें अपनी बाइक वहां नहीं मिली। उन्होंने आसपास काफी देर तक तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आज सुबह ओमप्रकाश ने मतलौडा थाना अंतर्गत उरलाना कला चौकी में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *