मुख्य बातें

जमुई में चोरी हुए 9 गैस सिलेंडर खाली मिले: एक सप्ताह बाद खेत से बरामद, पुलिस जांच में जुटी – Jamui News

जमुई में चोरी हुए 9 गैस सिलेंडर खाली मिले:  एक सप्ताह बाद खेत से बरामद, पुलिस जांच में जुटी – Jamui News

जमुई में इंडियन गैस सिलेंडर से भरा एक ठेला गायब होने का मामला सामने आया है। एक सप्ताह बाद पुलिस ने सभी सिलेंडरों को बरामद कर लिया, लेकिन वे खाली पाए गए। पुलिस को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि गैस गोदाम के पीछे नीमारंग खेत में सिलेंडर फेंके गए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी सिलेंडरों को बरामद कर थाने ले आई। खाली ठेला मिल गया, लेकिन सिलेंडर गायब लवकुश गैस एजेंसी के वेंडर दिलावर सिंह बीते शुक्रवार को उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाने निकले थे। इस्लामनगर के पास उन्होंने 9 भरे और एक खाली सिलेंडर से लदा ठेला सड़क किनारे खड़ा कर शौच के लिए गए थे, जब वे लौटे, तो ठेला गायब था। वेंडर ने आसपास खोजबीन की, जिसके बाद कुछ दूरी पर खाली ठेला मिल गया, लेकिन सिलेंडर गायब थे। पुलिस ने वेंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की मामले की सूचना जमुई पुलिस को दी गई। पुलिस ने वेंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। अब जो खुलासा हुआ है, उसने मामले को और जटिल बना दिया है। चोरी के समय सभी 9 सिलेंडर भरे हुए थे, लेकिन बरामदगी के वक्त वे खाली पाए गए। इससे आशंका है कि सिलेंडरों से गैस निकाल ली गई और फिर उन्हें खेत में फेंक दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *