मुख्य बातें

लुधियाना में कुल्फी लेने गए युवक पर हमला: घायल पिता बोला-गैंगस्टर मोविश ने पिस्टल के बट्ट और बेसबॉल से पीटा; 25 टांके लगे,बाजू टूटी – Ludhiana News

लुधियाना में कुल्फी लेने गए युवक पर हमला:  घायल पिता बोला-गैंगस्टर मोविश ने पिस्टल के बट्ट और बेसबॉल से पीटा; 25 टांके लगे,बाजू टूटी – Ludhiana News

लुधियाना में थाना डिविजन नंबर-4 के इलाके डिस्को कॉलोनी में देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मदन आईसक्रीम वाले की दुकान पर कुल्फी लेने गए युवक को कुछ लोगों ने घेरकर पिस्टल के बट्ट और बेसबॉल के डंडे से बुरी तरह पीट दिया।
घायल युवक की पहचान साहिल शर्मा के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिस्टल के बट्ट और बेसबॉल से हमला
साहिल ने बताया कि जैसे ही वह कुल्फी लेकर दुकान से बाहर निकला, तभी मोविश बैंस और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले उसके सिर पर पिस्टल के बट्ट से वार किया और जब वह बेसुध होने लगा तो बेसबॉल के डंडे से हमला कर दिया। हमले में साहिल के सिर पर करीब 25 टांके लगे हैं, जबकि उसकी एक बाजू भी टूट गई है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी सर्जरी की जाएगी। बचाने पहुंचे पिता और भाई को भी पीटा
साहिल के पिता बिट्टू शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह अपने छोटे बेटे मोहित के साथ मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने साहिल को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। बिट्टू के अनुसार, उनके और बेटे मोहित के सिर पर 7-7 टांके लगे हैं। आरोपियों ने उनकी एक्टिवा भी बुरी तरह तोड़ दी। पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप
बिट्टू शर्मा ने आरोप लगाया कि जब वह थाना पहुंचे तो पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें पीसीआर को कॉल करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी मोविश बैंस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन उसके कथित पुलिस संबंधों के चलते उस पर कार्रवाई नहीं होती। साहिल ने भी आरोप लगाया कि इलाके में कुछ लोग बच्चों के जरिए नशा (चिट्टा) सप्लाई करते हैं, लेकिन पुलिस इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं करती। SHO बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
थाना डिविजन नंबर-4 के एसएचओ गुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *