मुख्य बातें

10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत: मोतिहारी में शौच के लिए गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में गया – Motihari (East Champaran) News

10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत:  मोतिहारी में शौच के लिए गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में गया – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को सिकरहना नदी में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दुख का माहौल है। मृतक की पहचान कैथवलिया निवासी बचन सहनी के पुत्र मिलन कुमार (10) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मिलन अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह शौच के लिए नदी किनारे गया। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। गोताखोरों और ग्रामीणों ने नदी से निकाला शव मिलन को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद नदी से बच्चे का शव बरामद किया। घटना की सूचना मिलने पर सुगौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। थाना के जमादार जयप्रकाश सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से मृतक के परिजनों में गहरा दुख है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *