मुख्य बातें

ढाबे के पीछे जुआ फड़ का वीडियो आया सामने: कटनी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, पुलिस बोली-पुराना वीडियो है – Katni News

ढाबे के पीछे जुआ फड़ का वीडियो आया सामने:  कटनी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, पुलिस बोली-पुराना वीडियो है – Katni News

कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में जुआ फड़ चलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को एक सामने आया है, जिसमें कई युवक खुलेआम ताश पर दांव लगाते और पैसे का लेनदेन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। ढाबे के पीछे चल रहा था जुआ जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो गुदरी पांडा गांव के पास पंछी ढाबा के पीछे का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक बेखौफ होकर जुआ खेलते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से जुआ फड़ चल रहा है और आसपास के इलाकों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। पुलिस की भूमिका पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी गतिविधि बिना जानकारी के नहीं चल सकती। मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी बढ़ रही है। पुलिस ने बताया पुराना वीडियो थाना प्रभारी सुमंत सूर्य ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, लेकिन शुरुआती जांच में यह पुराना लग रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में इस तरह की कोई गतिविधि नहीं चल रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले से बचने की कोशिश कर रही है। लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि ऐसी गतिविधियां पुलिस की नजर से कैसे बची रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *