महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में गुरुवार देर शाम बस स्टैंड के पीछे बनी एक किराना के दुकानदार को ग्राहक से सामान के पैसे मांगना महंगा पड़ा। पैसे मांगने पर ग्राहक ने न केवल दुकानदार से मारपीट की, बल्कि कुछ लड़के बुलाकर दुकान का सामान भी बिखेर दिया। इस बारे में पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दी है। मोहल्ला गुरुनानकपुरा की रेखा ने बस स्टैंड के पीछे यादव धर्मशाला के नजदीक एक किराना की दुकान की हुई है। उस दुकान पर रेखा का पति शुक्रवार शाम को बैठा हुआ था। इसी दौरान उस मोहल्ले का ही एक लड़का आया। राशि मांगने पर नहीं दी उस लड़के ने दुकानदार से सामान मांगा। जिसके बाद दुकानदार ने सामान निकालकर दे दिया। जिसके बाद दुकानदार ने उससे सामान के पैसे मांगे, तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। जब दुकानदार ने उसको दुबारा कहा, तो वह उससे लड़ाई करने लगा। चार-पांच युवकों को बुलाया वहीं युवक ने फोन कर अन्य युवकों को बुला लिया। जिसके बाद चार-पांच युवकों ने आकर दुकानदार की पिटाई कर दी। वहीं दुकान में रखा सामान भी बिखेर दिया। जिस पर दुकानदार ने पुलिस में सूचना दी। लिखित में दी शिकायत मौके पर डायल 112 की गाड़ी पहुंची। दुकानदार ने अपनी बात पुलिस को बताई। इस पर पुलिस कर्मियों ने लिखित में थाने में शिकायत देने को कहा। जिसके बाद रेखा ने शहर थाना में लिखित में शिकायत देकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link
