मुख्य बातें

बेटे ने मां-भाई पर तलवार से हमला किया: भाई का कान व हाथ का हिस्सा कटा, घायल का आरोप पुलिस मदद नहीं कर रही – Alwar News

बेटे ने मां-भाई पर तलवार से हमला किया:  भाई का कान व हाथ का हिस्सा कटा, घायल का आरोप पुलिस मदद नहीं कर रही – Alwar News

अलवर शहर के निकट रूपबास में एक बेटे ने अपनी मां व सगे भाई पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे भाई का कान व हाथ पर बड़ा घाव आया है। घायल युवक ने सदर थाना पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है।
रूपबास निवासी घायल युवक मोहन सिंह ने बताया कि उसका सगा भाई गगन सिंह करीब 6 महीने पहले एक शादीशुदा महिला को अघर ले आया। इसके बाद उसने मां से झगड़ा करना शुरू कर दिया। कलह इतना बढ़ गया था कि मां को घर से बाहर कर दिया। मजबूरी में मां-बेटे टीनशेड के नीचे रह रहे हैं। बुधवार सुबह आरोपी गगन सिंह ने फिर से विवाद के दौरान तलवार निकालकर मां पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए मोहन सिंह पर उसने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके कान और हाथ गंभीर रूप से कट गए। इससे पहले भी पुलिस को शिकायत कर चुके थे। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
घायल मोहन सिंह ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती। अब वापस पुलिस को शिकायत दी है। उधर, सदर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। यह पारिवारिक झगड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *