मुख्य बातें

मुरादाबाद में बदमाश गिरफ्तार: चरस की तस्करी करता था, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया – Moradabad News

मुरादाबाद में बदमाश गिरफ्तार:  चरस की तस्करी करता था, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया – Moradabad News

मुरादाबाद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध चरस बरामद की गई है। यह कार्रवाई 27 मार्च 2026 को की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। इस दौरान उवैद उल्लाह (32 वर्ष) पुत्र वजाहत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से थाना गलशहीद क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र की जिगर कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध चरस बरामद की है। बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइन्स में मु0अ0सं0 176/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चरस कहां से प्राप्त करता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। पूछताछ में उवैद उल्लाह ने बताया कि अवैध चरस के कारोबार में अच्छे मुनाफे के लालच में वह इस धंधे में शामिल हो गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *