मुख्य बातें

जयपुर में स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़: घर लौटते समय बदमाश पड़ा पीछे, सुनसान जगह अकेला पाकर पकड़ा – Jaipur News

जयपुर में स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़:  घर लौटते समय बदमाश पड़ा पीछे, सुनसान जगह अकेला पाकर पकड़ा – Jaipur News

जयपुर में स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घर लौटते समय बदमाश ने पीछा कर सुनसान जगह अकेला पाकर पकड़ लिया। श्याम नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की सूचना पर आरोपी युवक को CCTV फुटेज के आधार पर धर-दबोचा। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। SHO (श्याम नगर) दलबीर सिंह ने बताया- जयपुर की रहने वाली 21 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ हुई थी। 13 मई को वह अपने दोस्तों के साथ मंदिर दर्शन करने गई थी। रात करीब 3 बजे स्वेज फार्म एरिया में खड़ी अपने स्कूटी को लेकर घर के लिए रवाना हुई। इस दौरान उसके पीछे एक बदमाश स्कूटी लेकर पीछे लग गया। पीछा करते बदमाश ने श्याम नगर इलाके में सुनसान जगह पर अकेला पाकर स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी यू-टर्न लेकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता की ओर से नाकाबंदी में तैनात पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाई। श्याम नगर थाना पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर तुरंत बदमाश की तलाश शुरू की। पुलिस टीम में शामिल कॉन्स्टेबल पवन कुमार ने 50 से अधिक CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हिृत किया। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सुनील कुमार (39) निवासी श्याम पथ श्याम नगर को धर-दबोचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *