मुख्य बातें

लिफ्ट देकर जेब काटी, पुलिस ने चोर को पकड़ा: युवक से 20 हजार की टप्पेबाजी का पुलिस ने किया खुलासा – Mainpuri News

लिफ्ट देकर जेब काटी, पुलिस ने चोर को पकड़ा:  युवक से 20 हजार की टप्पेबाजी का पुलिस ने किया खुलासा – Mainpuri News

कोतवाली थाना पुलिस ने टप्पेबाजी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने एक युवक की जेब से 20 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। यह घटना 24 मार्च की शाम करीब 4 बजे की है। ग्राम घुवासी (कुर्रा) निवासी जयवीर सिंह दीवानी रोड पर मौजूद थे, तभी अपाचे बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने रुई का रास्ता पूछा और बातचीत के दौरान जयवीर को अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में मौका पाकर आरोपियों ने जयवीर की जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वे उन्हें ललूपुर के पास उतारकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पहले से दर्ज हैं 4 मुकदमे जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुसैना तिराहा के पास से आरोपी कृष्णा गिहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कृष्णा ने अपने साथी देवेंद्र उर्फ मनीष गिहार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई रकम में से 10 हजार रुपये उसके हिस्से में आए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा गिहार का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ एटा जनपद के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी देवेंद्र उर्फ मनीष गिहार की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *